Hindi Diwas 2022:आइए जानते हैं क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस और जानते  हैं उसके बारे में 8 रोचक बाते

Hindi Diwas 2022

Hindi Diwas 2022
Image credit – Amar Ujala.

Hindi Diwas 2022 आज देश भर के हर स्कूल , कॉलेज,सरकारी कार्यालय में हिंदी दिवस बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है |

14 सितंबर का दिन यानी हिंदी दिवस का दिन हर भारतीय नागरिक के लिए गर्व का दिन है | इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री एवं अन्य कई नेताओं ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी है | उन्होंने आज सुबह ट्वीट कर कहा कि हिंदी ने भारत को विश्व भर में विशिष्ट सम्मान दिलाया है |

इसकी सहजता सरलता एवं संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है |

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न जातियों के लोग रहते हैं विभिन्न धर्म के लोग रहते हैं जिनका रहना सहना अलग है | विभिन्न क्षेत्रों के लोग विभिन्न भाषाएं बोलते हैं परंतु भारत की एक मातृभाषा जिसे हर कोई जानता पहचानता और बोलना जानता है वह हिंदी भाषा |

भाषा देश के अनेक जाति धर्म भाषा संस्कृति के लोगों को एक साथ बांधने का काम करती है |

भारत के लोग बहुत से अन्य देशों में भी रहते हैं परंतु उनमें जो समानता है वह है उनकी भाषा | वे अपनी भाषा में एक दूसरे से अपने मन के विचार अभिव्यक्त करना जानते हैं |अपने मन की बात एवं अपने मन के विचार अगर हम किसी भाषा में सहजता एवं खुलकर बता सकते हैं तो वह हिंदी भाषा | हिंदी एक मातृभाषा है जो सभी भारतीय भाषाओं की सखी है | 

क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2022)

आजादी मिलने के 2 वर्ष बाद यानी 14 सितंबर 1949 को संविधान में एकमत से हिंदी को राजभाषा घोषित कर दिया गया था | इस दिन के बाद से ही हिंदी को  हर क्षेत्र में प्रचार करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे देश में 14 सितंबर को भारत   मैं हिंदी दिवस के नाम से मनाया जाने लगा | 14 सितंबर 1953 को भारत में पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था | 

आइए जानते हैं हिंदी भाषा से जुड़ी 8 रोमांचक बातें (Hindi Diwas )

  1. इंग्लिश और मंडारिन के बाद हिंदी भाषा विश्व भर की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है |
  2.  दुनिया की सबसे प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी भी भारतीय शब्दों को अपनी डिक्शनरी में स्थान दे रही है |
  3. भारत के अलावा पाकिस्तान मोरेशस फिलीपींस नेपाल फिजी, गुयाना, सुरिनाम, त्रिनिदाद और तिब्बत मैं कुछ परिवर्तनों के साथ ही सही मगर हिंदी भाषा बोली एवं समझी जाती है
  4. अभी विश्व के सैकड़ों विश्वविद्यालयों में हिंदी भाषा पढ़ाई जाती है एवं विश्व भर में करोड़ों लोग हिंदी भाषा बोलते एवं समझते हैं |
  5. अमेरिका में लगभग 150 शैक्षणिक संस्थानों में हिंदी भाषा का पाठ पठन कराया जाता है |
  6. हिंदी को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 1975 में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था | हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है |
  7. हिंदी का नाम फारसी शब्द “हिंद” से लिया गया है |  जिसका अर्थ है सिंधु नदी की भूमि |
  8. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिंदी भाषा को जनमानस की भाषा कहा था| वह चाहते थे कि हिंदी भाषा हमारी राष्ट्रभाषा बने |आजादी के 2 वर्ष बाद 14 सितंबर 1994 को संविधान  सभा में हिंदी भाषा को राजभाषा घोषित कर दिया गया| हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने से बहुत से लोग खुश नहीं थे उनका कहना था कि अगर सिर्फ एक ही भाषा को बोल सकते हैं तो उसमें स्वतंत्रता क्या हुई इसलिए हिंदी को कभी भी राष्ट्रभाषा नहीं घोषित किया गया |

Leave a Comment